Skip to main content

Posts

निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में आमजनों को जागरूक करने को लेकर डीसी ने हरीझंडी दिखा रथ को किया रवाना

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू*  नशे के विरुद्ध 10 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभागार से एलईडी युक्त जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर आमजनों को ऑडियो-विडिओ के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में अवगत करायेगा।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज सभी जिले में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है।इस क्रम में आज कॉन्फ्रेंस हॉल में अभी कार्यशाला का आयोजन किया गया है और इसी कड़ी में यह रथ रवाना किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन दिनों नशीला पदार्थ युवाओं तक आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है यह चिंता का विषय है।ऐसे में इन नशीला पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में युवाओं व आमजनों को जागरूक करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जो युवाओं को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है।नशे पर नियंत्रण को लेकर हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरो...
Recent posts

मुकेश सिंह चंदेल बने राजीव गांधी पंचायती राज के पलामू जिला अध्यक्ष

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू* -  पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने स्थानीय कांग्रेस भवन के सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुकेश सिंह चंदेल को राजीव गांधी पंचायती राज के पलामू जिला अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया गया  पत्रकार सम्मेलन में जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को भारत की लोकतंत्र और आर्थिक विकास के लिए सबसे विफल दौर बताया है उन्होंने कहा कि देश आज गहरे संकट से गुजर रहा है इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल संवादहीनता का परिचय दिया है बल्कि देश की सुरक्षा आर्थिक स्थिति और सामाजिक ताने-बाने को भी पूरी तरह चौपट कर दिया है यह 11 साल का शासन काल भारत के लोकतंत्र के इतिहास में संवादहीनता जवाबदेही से परहेज बढ़ती असुरक्षा आर्थिक विषमता और जन विरोधी नीतियों के लिए याद किया जाएगा श्री पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में संवाद से दूरी बनाकर लोकतंत्र के इतिहास को हिला डाला जब देश की ज...

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का भव्य शुभारंभ पलामू में

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक– 11 जून 2025* ====================== पलामू में 11 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ आज पलामू एसपी कार्यालय के सभा कक्ष में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नौशाद आलम और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर DIG महोदय ने FSL टीम का स्वागत करते हुए कहा कि "इस तरह की तकनीकी प्रशिक्षण गतिविधियाँ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व वैज्ञानिक बनाती हैं।"  *कार्यक्रम में रांची से विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए:*  संतोष सुधाकर, सहायक निरीक्षक, अंगलोक ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची। अजय भगत, सहायक निरीक्षक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), रांची। असीत मोदी, पुलिस निरीक्षक, आईटीएस विभाग, रांची। दिलीप कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक, फोटो ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग। एतवा उरांव, सहायक अवर निरीक...

पलामू प्रमंडल के युवाओं की आवाज़ बनेंगे मिथिलेश ठाकुर: सन्नी शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *हिंदी भाषा को जोड़ने को ले कर युवाओं ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन* झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलामू प्रमंडल के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में हिंदी भाषा को स्थानीय भाषा के विकल्प के रूप में शामिल किए जाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने कहा कि पलामू प्रमंडल की कोई एक विशिष्ट स्थानीय भाषा नहीं है। इस क्षेत्र में मगही, भोजपुरी जैसी भाषाओं का प्रभाव तो देखा जाता है, लेकिन प्रशासनिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक जीवन में हिंदी ही प्रमुख संवाद भाषा के रूप में प्रयुक्त होती है। सरकारी और निजी विद्यालयों में भी माध्यम भाषा हिंदी ही है, जबकि झारखंड सरकार द्वारा स्थानीय भाषा परीक्षा को अनिवार्य कर देने से इस क्षेत्र के युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने स्पष्ट किया कि चूंकि अधिकांश अभ्यर्थी हिंदी माध्यम से पढ़े हैं और अन्य योग्यताओं में पूर...

*सेवा संघर्ष सामाजिक सुधार और शहादत बिरसा को भगवान बनाया। अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793  मेदिनीनगर। आज पूरा देश अकीदत से भगवान बिरसा के सामने नतमस्तक है। ब्रिटिश औपनिवेशिक से जब वे गुरिल्ला युद्ध लड़ रहे थे तब अपनो ने ही पांच सौ रूपये के लालच में सिंहभूम के जंगलों से मुखबिरी कर सोते हुए पकड़वाया था। क्या मजाल कोई सामने से वार कर गिरफ्तार कर ले वो बिजली के करंट थे भगवान बिरसा मुंडा। आदिवासी अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ एक उलगुलान किया और 1895 में अबुआ दिशुम अबुआ राज का नारा दिया। अंग्रेज घबरा गए और पकड़ने के लिए इनाम का घोषणा कर दिया 03 मार्च को पकड़ लिए गए। चाईबासा से खूंटी होते रांची के जेल में बंद कर दिए गए और जहर देकर मौत के मुंह में धकेल दिया गया जहां 09 जून 1900 को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आज संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने स्टेशन रोड मे स्थापित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि उनके बताए पद चिन्हों पर चलूंगा, जल जंगल जमीन के लिए लडूंगा। आदिम जनजाति,आदिवासी,मूलनिवासी सभी मेरे भाई है हक के सवाल प...

आयुष्मान कार्ड बनाने में लायें तेज़ी, पीवीटीजी समूह का शतप्रतिशत बनायें कार्ड:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू* - *उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की*  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती समीरा एस ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।बैठक में उपायुक्त ने सीएचसी,मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल,एम्बुलेंस की स्थिति,ममता वाहन,ओपीडी रिपोर्ट,आधारभूत संरचना,एएनएम,स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों, निमार्णाधीन भवनों आदि की विस्तृत जानकारी ली।एम्बुलेंस की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी से उनके क्षेत्र अंतर्गत एम्बुलेंस व एम्बुलेंस चालक,कितने क्रियाशील है कितने नहीं है,कितने की आवश्यकता है इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट बनाने की बात कही।  *आयुष्मान कार्ड बनाने में लायें तेज़ी, पीवीटीजी समूह का शतप्रतिशत बनायें कार्ड:उपायुक्त*  आयुषमान कार्ड की समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने जिले में धीमी गति से आयुषमान कार्ड बनाये जाने के कारणों से अवगत हुईं।इस दौरान बताया गया कि आमजनों का आधार से मोबाइल नंबर का लिंक नहीं ह...

बैठक में नहीं चलेगी टालने वाली प्रवृति, कार्य प्रगति में सुधार लाएं अधिकारी : उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *पलामू* -  *योग्य लाभुकों को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ*  *योजनाओं का लाभ देने में बरतें पारदर्शिता* *योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं सुनिश्चित* *जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निदेश* *--------------------------* उपायुक्त समीरा एस0 की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की सूक्षमता से समीक्षा की।  उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि काम हो जायेगा, इन कारणों से ...

पलामू पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दुष्कर्म के एक आरोपी को किया गिरफ्तार,लंबे समय से आरोपी था फरार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 शादी में रिश्तेदार बनकर पहुंची थी पुलिस, बजाया ढोल, फिर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार - पलामू: पलामू पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक ट्रैप लगाकर चार वर्षों से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए एक शादी के घर में रिश्तेदार बनकर पहुंची थी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2021 में पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. दुष्कर्म पीड़िता को थाना जाने से रोका गया था और उसके परिवार को पीटा गया था। पीड़िता किसी तरह थाना पहुंची थी. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था. घटना के बाद दुष्कर्म का आरोपी दिलीप महतो फरार हो गया था. पुलिस ने पूरे मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपी दिलीप महतो के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया था। शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी दिलीप महतो के साले की शादी थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलीप महतो इस शादी समारोह में भाग लेने वाला है. जानकारी मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी लालजी के नेतृ...

अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, एक अपराधी गिरफ्तार – अवैध हथियार बरामद

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *लातेहार:-शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक लातेहार श कुमार गौरव को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग रबदी पुल के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह भरत राम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही रबदी पुल के पास पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस बल—जिसमें IRB-04 सैट-137 के सशस्त्र बल और जिला बल के जवान शामिल थे—की मुस्तैदी से एक अपराधी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान: नाम: चिंटू मिश्रा उर्फ सियाराम मिश्रा उम्र: 22 वर्ष पिता का नाम: विजय मिश्रा स्थायी पता: ग्राम दुबे मरहटिया, थाना शहर, जिला गढ़वा वर्तमान पता: भीमगढ़ा, चियाँकि, नियर अतुल टेम्पू शोरूम, थाना सदर, जिला पलामू  *बरामदगी:*  एक अवैध देसी...

पलामू भाजपा कार्यालय में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यशाला का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - "संकल्प से सिद्धि" की ओर एक मजबूत कदम" पलामू भाजपा जिला कार्यालय मेदिनीनगर में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का संपन्न हुआ। वतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 11 वर्षों में देश का कायाकल्प करने का काम किया चाहे गांव गरीब मजदूर किसान की बात हो या गांव से लेकर देश को विकसित करने की बात हो। मोदी सरकार स्वास्थ्य शिक्षा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी सभी वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को विश्व स्तर पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने का भी कार्य किया है और आज स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बिना किसी प्रकार का निर्णय करने की स्थिति में नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार अंतोदय विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने का काम तेजी से कर रही है। इसका परिणाम है आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है।  प्रदेश महामंत्री मनोज सि...